गुरुआ: सीएचसी गुरुआ में विशेष शिविर में 17 दिव्यांगों को मिले प्रमाण पत्र
Gurua, Gaya | Apr 12, 2025 गुरुआ प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला प्रशासन के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न गांवों से आए दिव्यांगों ने प्रमाणपत्र के लिए आवेदन दिया।