मेदिनीनगर के सद्वीक चौक के पास सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। चार एवं दोपहिया वाहनों की जांच की, जिसमें दोपहिया वाहन के कई चालक बगैर हेलमेट और बिना लाइसेंस, जबकि कुछ ट्रिपल लोड पाए गए। कार्रवाई करते हुए कई दुपहिया वाहन जब्त किये गए। कार चालक को शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया। ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से उसकी जांच की गयी।