आबादगंज मोहल्ले में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब आर्यन हॉस्पिटल के पास एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। शव की स्थिति अत्यंत विभत्स थी। कुत्तों ने शव के आधे हिस्से को नोच डाला था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने इसे गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया।