पलामू के योग शिक्षक पवन पुरुषार्थी योग से निरोग रहने का अलख जगा रहे हैं। हर दिन 1 घंटे का निःशुल्क शिविर का आयोजन करते हैं। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग खुद को रोग मुक्त रखने के लिए पहुंचते हैं। जिला मुख्यालय डालटनगंज के अंबेडकर पार्क में योग शिविर लगता है। पिछले 2 साल से यह सिलसिला चल रहा है। सोमवार को भी सुबह 7 बजे तक शिविर का आयोजन हुआ।