नेशनल हाईवे 98 पर नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडाघाटी में सोमवार सुबह ब्रेजा कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में कार चला रहे सतेंद्र यादव नामक युवक की मौत हो गई, जबकि सवार चार लोग जख्मी हो गए हैं। इनमें से तीन लोगों को मेदिनीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सारे लोग बारात से लौट रहे थे। डेड बॉडी को एमआरएमसीएच में रखा गया है।