मेदिनीनगर (डालटनगंज): एमकेडीएवी डालटनगंज ने जेईई मेन्स परीक्षा में सफल 10 छात्रों को सम्मानित किया, प्राचार्य ने उत्साह बढ़ाया
अखिल भारतीय स्तर पर जेईई मेंस परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल डालटनगंज के 10 छात्रों को सोमवार को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में सभी छात्रों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड क्षेत्र आई के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सह एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर जीएन खान ने सम्मान दिया।