शाहजहांपुर: सपा की बिजलीपुरा पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक में PDA जन पंचायत पखवाड़ा की सफलता पर की गई चर्चा
शाहजहांपुर महानगर के बिजली पूरा स्थित पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खां के नेतृत्व में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सपा की PDA जन पंचायत पखवाड़ा की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव एवं ददरौल उपचुनाव जीतने को लेकर तैयारियों पर जोर दिया गया।