शाहजहांपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा गांधी भवन में कार्यशाला का किया गया आयोजन
नगर के टाउन हॉल स्थित गांधी भवन सभागार में और राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा एक बृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के बस ड्राइवर, ऑटो-टैक्सी-टेंपो ड्राइवर एवं स्कूली बच्चों के साथ गणमान्य नागरिकों को सड़क दुर्घटना के दौरान राहत एवं बचाव संबंधी जानकारी दी गई।