शाहजहांपुर: DM ने ग्राम रहमानपुर उर्फ राईखेड़ा में लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी
शाहजहांपुर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने ग्राम रहमानपुर उर्फ राईखेड़ा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जन चौपाल के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण भी कराया गया।