जगदलपुर: क्रिसमस के बाद मसीह समाज ने निकाली विशाल रैली, लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते रहे
मसीही समाज ने रविवार को एपिस्कोपल चर्च ग्राउंड से विशाल रैली निकाली। इस दौरान नाचते-झूमते हुए समाज के लोगों ने शहर वासियों को क्रिसमस व नववर्ष की बधाई तथा शांति का संदेश दिया।रविवार दोपहर 2 बजे एपिस्कोपल लाल चर्च ग्राउंड में समाज के सैकड़ों लोग एकत्र हुए।ग्राउंड में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ।