"चारधाम यात्रा में खतरे की घंटी? खराब मौसम में उड़ रहे हेलीकॉप्टर!!
केदारघाटी में लगातार खराब मौसम के बीच शुक्रवार को फाटा से बदरीनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर को ऊखीमठ में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया, घने बादलों और कम दृश्यता के कारण पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को ऊखीमठ के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में सुरक्षित उतार दिया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
करीब 40 मिनट तक मौसम साफ होने का इंतजार किया गया, लेकिन परिस्थितियां सामान्य न होने पर हेलीकॉप्टर को वापस फाटा लौटाना पड़ा।
❓ बड़ा सवाल: जब मौसम विभाग लगातार खराब मौसम की चेतावनी जारी कर रहा है, तो क्या ऐसे हालात में हेली सेवाओं का संचालन सुरक्षित है?
पहाड़ों में मौसम का मिजाज पल-पल बदलता है और जरा सी चूक बड़ा हादसा बन सकती है। हालांकि इस बार पायलट की सतर्कता ने संभावित खतरे को टाल दिया।
#Rudraprayag #KedarnathYatra #HelicopterLanding #Ukhimath #WeatherAlert #CharDhamYatra #Uttarakhand #BreakingNews #KedarGhati #HeliService