**मल्हारगढ़ में जल गुणवत्ता जांच की कार्यशाला आयोजित**
मंदसौर, 14 अक्टूबर। जल जीवन मिशन के तहत मल्हारगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की जल गुणवत्ता जांच कार्यशाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगढ़ में आयोजित हुई। इसमें 17 आशा सुपरवाइजर, 35 CHO और 42 ANM को फील्ड टेस्टिंग किट से पानी की जांच का प्रशिक्षण दिया गया। PHE विभाग के मुकेश गुप्ता और अंकित ठाकुर ने प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में स्वच्छ पेयजल, क्लोरीनेशन, जलजनित बीमारियों से बचाव और जल संरक्षण की जानकारी भी दी गई।