ब्रेकिंग न्यूज़: कचनारा में फूड पॉइजनिंग की आशंका, 20 से 25 लोगों की तबीयत बिगड़ी
मंदसौर। जिले के दलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनारा चौकी के ग्राम कचनारा में एक कार्यक्रम में भोजन करने के बाद 20 से 25 लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में भोजन करने के बाद कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगी। फूड पॉइजनिंग की आशंका के चलते सभी प्रभावित लोगों को उपचार के लिए नगरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
फिलहाल, लोगों की तबीयत बिगड़ने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच और प्रभावित लोगों की स्थिति से संबंधित विस्तृत जानकारी का इंतजार है।