मंदसौर में EVM-VVPAT वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था परखी
मंदसौर, 14 अक्टूबर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्यांक सिंह ने नवीन कलेक्टर भवन के सामने स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का निर्धारित मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग, लॉगबुक और प्रवेश रिकॉर्ड का सत्यापन किया। साथ ही अग्नि सुरक्षा उपायों एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल सहित निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।