मुगलसराय: बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बाल विवाह को रोकने के लिए बाल कल्याण समिति चंदौली के समक्ष किया गया प्रस्तुत
शुक्रवार को 1098 चाइल्ड लाइन पर सूचना मिली कि थाना बबुरी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बाल विवाह का आयोजन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर रेस्क्यू टीम जिला चाइल्ड लाइन तथा पुलिस टीम ने मौके पहुंचकर बाल-विवाह को रोककर उन्हें बाल कल्याण समिति चंदौली के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विवाह में सम्मिलित बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।