मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन पर चलती ट्रेन में सवार होने के प्रयास में यात्री की हुई मौत, प्लेटफार्म पर पानी लेने गया था
डीडीयू जंक्शन पर बुधवार शाम चलती ट्रेन पर सवार होते समय पैर फिसलने की वजह से एक यात्री की मौत हो गई। कुरहना निवासी रविंद्र सिंह अपनी पत्नी पार्वती देवी के साथ अपने ससुराल झारखंड के साहेबगंज जिला के बरहरवा जा रहा था, पत्नी ट्रेन में बैठी थी, ट्रेन चलने लगी। चलती ट्रेन में बैठने के चक्कर में पैर फिसल गया, जिससे मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।