मुगलसराय: सेवायोजन कार्यालय चंदौली ने नगर पालिका इंटर कॉलेज एवं आलोक इंटर कॉलेज में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय लखनऊ के निर्देश के क्रम में सेवायोजन कार्यालय चंदौली की ओर से गुरुवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज पीडीडीयू नगर एवं आलोक इंटर कॉलेज चंदौली में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय वायुसेना अग्निवीर के रूप में देश सेवा करने के सुनहरे अवसर हेतु मार्गदर्शन किया गया एवं छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।