मुगलसराय: अलीनगर थाना पुलिस ने पशु तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों पर की गैंगस्टर की कार्रवाई
आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु दिए गए निर्देश के अनुपालन में थाना अलीनगर पुलिस द्वारा गौ तस्करी में संलिप्त जौनपुर जिले के निवासी अपराधी इजहार तथा बालक दास यादव के विरुद्ध बुधवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।