मुगलसराय: चोरी मामले में वांछित एक अभियुक्त को थाना बबुरी पुलिस ने लेवा से किया गिरफ्तार
चंदौली जनपद की थाना बबुरी पुलिस ने गुरुवार को लेवा से एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेवा निवासी अशोक के विरुद्ध बबुरी थाना पर चोरी संबंधित मुकदमा दर्ज था। जिसमें वह वांछित चल रहा था। न्यायालय के आदेश के क्रम में पुलिस ने आज वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।