मुगलसराय: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनपदीय एंटी रोमियो टीम ने चेकिंग के दौरान कुल छः संदिग्ध व्यक्तियों को दी चेतावनी
उप्र शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। और शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। अभियान के क्रम में गुरुवार को जनपदीय एंटी रोमियो टीम द्वारा चंदौली कस्बा बाजार में कुल छ: संदिग्ध व्यक्तियों को चेतावनी दी गई।