अमित शाह यूथ बिग्रेड अध्यक्ष ने किया कालका विधानसभा का तूफानी दौरा
हरियाणा प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए किया कई जगहों पर बैठकों का आयोजन
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत
चंडीगढ़ / कालका। अमित शाह यूथ ब्रिगेड हरियाणा प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे संगठन विस्तार अभियान के तहत आज हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सिद्धू जी ने कालका विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जहां उनका फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया, वही प्रदेश अध्यक्ष ने कर्यकर्ताओं को संगठन को ज्यादा मजबूती देने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
जानकारी के जानकारी के अनुसार अमित शाह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सिद्धू ने अपने जनसंपर्क एवं संगठन विस्तार अभियान के तहत तहत आज कालका विधानसभा क्षेत्र के वासुदेव पुरा, पिंजौर सहित कल का शहर के अलग-अलग जगह पर बैठकों का आयोजन किया जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा प्रदेश सहित पूरे देश में संगठन बहुत तेजी से मजबूत हो रहा है और रिकॉर्ड स्तर पर युवा संगठन में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया
बैठक के दौरान अमित शाह यूथ ब्रिगेड के हरियाणा पदेश महामंत्री राजकमल ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन देते हुए कहा कि संगठन विस्तार के मामले में हरियाणा एक नंबर का प्रदेश बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि संगठन में शामिल होने को लेकर पूरे प्रदेश के युवाओं में गजब का जोश एवं उत्साह देखने को मिल रहा है
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जसपाल सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष स्पर्श भंगू , प्रदेश मंत्री गुरचरण सिंह करणपुर , कार्यकारिणी सदस्य राजेश जांगड़ा, जसवीर सिंह, समाजसेवी रणजीत सिंह बिट्टू, ईश्वर दास, जय इंद्र, इंदर कुमार, विक्की वनस, सुरेंद्र कुमार तथा राजकुमार सहित अन्य ने प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिद्धू को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का आश्वासन भ दिया।