नबीनगर: दुर्गा पूजा और नवरात्रि के त्यौहार को लेकर नबीनगर थाना परिसर में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
नबीनगर थाना परिसर में मंगलवार की दोपहर 3 बजे दुर्गा पूजा और नवरात्रि त्यौहार मनाने को लेकर जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवियों की बैठक थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गई. थानाध्यक्ष ने शांति और सौहार्द वातावरण में पर्व मनाने की अपील करते हुए सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेने की बात कही. डीजे पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा.