नबीनगर: नबीनगर रेफरल अस्पताल के पास पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने नबीनगर रेफरल अस्पताल के पास से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के परसिया निवासी अजय कुमार है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी है. बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई.