नबीनगर: नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के बेला गांव में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर हुई बैठक, नई समिति का हुआ गठन
नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के बेला गांव मे दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर रविवार की संध्या 5 बजे बैठक आयोजित की गयी। यह बैठक देवी मन्दिर के प्रांगण में की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सचिव संजन कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया तथा संचालन सरोज प्रजापति ने किया। बैठक में धूमधाम से दुर्गा पूजा मानने का निर्णय लिया गया तथा नये कमीटी का गठन किया गया।