नबीनगर: महुअरी गांव से पुलिस ने शराब मामले में नामजद एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के महुअरी गांव से शराब मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त उक्त गांव निवासी रामअशीष चौहान है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी है. बताया कि उक्त व्यक्ति पर शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज है. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.