नबीनगर: शक्तिपीठ गजना धाम परिसर में गजना धाम न्यास समिति की हुई बैठक, नवनिर्मित वैदिक धर्मशाला का 9 अक्टूबर को होगा उद्घाटन
नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में अवस्थित शक्तिपीठ गजना धाम परिसर में मंगलवार की दोपहर एक बजे गजना धाम न्यास समिति की बैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता न्यास समिति के वरीय सदस्य भृगुनाथ सिंह एवं संचालन समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया. उन्होंने बताया कि नवनिर्मित वैदिक धर्मशाला का उद्घाटन 9 अक्टूबर को करने का निर्णय लिया गया है.