नबीनगर: माली थाना की पुलिस ने एससी-एसटी मामले में फरार किशोर को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से एससी-एसटी मामले में फरार चल रहे एक 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने शनिवार की शाम 5:00 बजे बताया कि उक्त किशोर पर बाहर से बुलाकर लड़कों द्वारा मारपीट करने, गाली और जाति सूचक शब्द का आरोप है. इसे लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज है. इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.