दमोह के गढ़ी मोहल्ला में बिजली चोरी की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम से मारपीट की गई। अवैध कनेक्शन काटते समय महिलाओं व स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों से गाली-गलौज और हाथापाई की। कर्मचारी कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिलाओं सहित सात नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विभाग ने अभियान जारी रखने की बात कही है।