बहराइच: चांदपुरा चौराहा के पास ईओ की गाड़ी के आगे लेटकर पालिका इंस्पेक्टर पर फर्जी आरोप लगाने के मामले में मुकदमा दर्ज
कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित चांदपुरा चौराहा के पास नगर पालिका के इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए ईओ की गाड़ी के आगे लेट कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने के मामले में नगर मजिस्ट्रेट की जांच के बाद आरोप फर्जी पाए गए हैं और इस मामले में इंस्पेक्टर की तहरीर पर आरोप लगाने वाले और उसके अन्य 10 सहयोगियों पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।