पाटी: पाटी में भारतीय किसान संघ ने खाद, बिजली व अधूरे निर्माण कार्यों की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा
Pati, Barwani | Aug 10, 2026 भारतीय किसान संघ ब्लॉक इकाई में पाटी ने स्थानीय खाद,बिजली व शासकीय भवनों के अधूरे पड़े निर्माण कार्यो को शुरू करने की मांग को लेकर तहसीलदार के नाम रीडर स्वप्निल बमनका को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की जल्द ही समस्याओं का निराकरण किया जाए। ताकि किसानों को परेशानी नहीं हुए। भारतीय किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डेबरा सस्ते ने समस्या का समय पर निराकरण की मांग की।