द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने दो भगोड़ा को गिरफ्तार किया है। जो मौका देखकर पुलिस की नजर से बच रहे थे। इनकी पहचान अमित उर्फ संजू उर्फ कुलदीप और मोहित के रूप में हुई है। मोहित पहले से नजफगढ़ और बाबा हरिदास नगर के दो मामलों में शामिल भी रहा है।