द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने दो ऐसे ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जो सिर्फ अलग-अलग ब्रांड की स्कूटी को चुराते थे। इनको सीसीटीवी फुटेज की मदद और लोकल इन्फोर्मेशन से पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है। इनके पास से चोरी की 5 स्कूटी और 2 मोबाइल बरामद किए हैं।