द्वारका: पंखा रोड से बिंदापुर थाना पुलिस ने एक जेबकतरे को किया गिरफ्तार ,चोरी के 2 मोबाइल बरामद
बिंदापुर थाना पुलिस ने उत्तम नगर के पंखा रोड से एक जेबकतरे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम साहिल उर्फ़ सोनू है जो उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी के 2 मोबाइल और एक बटनदार चाकू बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के दो मामलो को सुलझाने का दावा किया ह