साउथ वेस्ट ज़िले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने पालम गांव से एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोर का नाम रोहन चौधरी है जो पालम का ही रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी किया एक मोबाइल बरामद किया है। इसकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।