द्वारका: दिल्ली ,जयपुर व मेरठ से द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़े मोहन गार्डन में जेवेलर्स से लूटपाट करने वाले रिसीवर समेत 4 बदमाश
द्वारका ज़िले की AATS व स्पेशल स्टाफ की जॉइंट टीम ने मोहन गार्डन में गन पॉइंट पर जेवेलर्स से लूटपाट करने वाले रिसीवर समेत 4 बदमाशों को दिल्ली ,जयपुर व मेरठ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों की पहचान मोहम्मद सादिक निवासी भलस्वा डेयरी ,तस्लीम निवासी भलस्वा डेयरी ,धर्मवीर निवासी हरिद्वार जबकि रिसीवर की पहचान हरमीत सिंह निवासी मेरठ के तौर पर हुई है।