बंशीधरनगर (नगर उंटारी): चित्तविश्राम में नाटकीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया उद्घाटन
श्री बंशीधर नगर प्रखंड के ग्राम चित्तविश्राम में आयोजित नाटकीय कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक अनंत प्रताप देव ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कलाकारों, आयोजकों एवं ग्रामवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक एवं नाटकीय कार्यक्रम हमारी लोककला, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्