*छठ महापर्व के मद्देनजर गया जंक्शन पर विशेष तैयारियां; पारंपरिक छठ गीतों और आकर्षक लाइटिंग से छठमय हुआ स्टेशन परिसर
अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री रवि शंकर कुमार ने किया गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, यात्रियों की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
गया, 09 नवंबर 2026, लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर गया रेलवे स्टेशन आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन पर कदम रखते ही बाहर से अपने घर लौट रहे यात्रियों को बिहार की लोक संस्कृति और आस्था से जोड़ने के लिए पूरे स्टेशन परिसर में पारंपरिक छठ महापर्व के सुमधुर गीत बजाए जा रहे हैं, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और छठमय हो गया है।
त्योहार के उत्साह को दोगुना करने के लिए गया रेलवे स्टेशन के बाहरी एवं आंतरिक परिसरों को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटिंग से भव्य रूप में सजाया गया है। जगमगाती रोशनी और छठ के पावन गीतों के संगम से स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इसी क्रम में आज अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री रवि शंकर कुमार द्वारा गया रेलवे स्टेशन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ महापर्व के मद्देनजर स्टेशन पर उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
श्री रवि शंकर कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के दौरान किसी भी यात्री या श्रद्धालु को आवागमन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर समुचित और पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। जिला प्रशासन एवं रेल प्रशासन के आपसी समन्वय से यात्रियों की सुगम, सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar GAYA Police DD News Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Department of Tourism, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar All India Radio News Ministry of Railways, Government of India
Gaya, Bihar | Nov 10, 2026