पचपहाड़: भवानीमंडी में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, पूर्व पालिकाध्यक्ष सहित चार लोग घायल
भवानीमंडी में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया जो कि खूनी संघर्ष में बदल गया, संघर्ष में पूर्व पालिकाध्यक्ष रामलाल गुर्जर सहित चार लोग घायल व तीन महिलाएं चोटिल हो गई जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जिनमें से दो घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अनुसंधान प्रारंभ किया।