पचपहाड़: भवानीमंडी में पंचायत समिति सभागार में प्रधान सुल्तान सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित
भवानीमंडी में पंचायत समिति सभागार में बैठक प्रधान सुल्तान सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि विधायक कालूराम मेघवाल रहे। विकास अधिकारी रमेशचंद वर्मा ने बताया कि बैठक में सघन पौधरोपण अभियान को लेकर ब्लॉक व ग्राम स्तर पर माइक्रो प्लानिंग पर चर्चा की गई। इसी प्रकार बिजली, पानी एवं सड़क निर्माण संबंधित समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत सरपंचों ने नाराजगी जताई।