पचपहाड़: आंवली कलां में ग्रामीणों के लंबे विरोध के बाद शव को उतारा डीपी से, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
आंवलीकला में मंगलवार शाम को डीपी पर चढ़े विद्युतकर्मी की अचानक विद्युत लाइन चालू करने से करंट से चिपक कर मौत हो गई थी जहां ग्रामीणों के विरोध के चलते देर रात्रि तक शव डीपी पर ही लटका रहा, प्रशासन द्वारा लंबी समझाइश के पश्चात मध्यरात्रि के बाद मृतक के शव को डीपी से उतार कर मोर्चरी मे रखवाया गया जहां बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया