पचपहाड़: भवानीमंडी में विहिप, बजरंग दल व दुर्गावाहिनी ने जम्मू कश्मीर में हुए हमले को लेकर सौंपा ज्ञापन
भवानीमंडी में विहिप, बजरंग दल व दुर्गावाहिनी सदस्यों ने जम्मू कश्मीर में हुए हमले को लेकर ज्ञापन सौंपा। जम्मू कश्मीर में धार्मिक यात्रा के दौरान हिन्दू श्रद्धालुओं पर माता वैष्णों देवी कटरा से शिवखोडी दर्शन को जाते समय आतंकवादियों ने बस के ऊपर अंधाधुंध गोलीबारी कर बस चालक सहित 10 तीर्थ यात्रियों की हत्या कर दी गई थी। जिससे देशभर में भारी आक्रोश व्याप्त है।