पचपहाड़: आंवली गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत मामले में परिजनों को सौंपा सहायता राशि का चेक
भवानीमंडी उपखंड क्षेत्र के आवली गांव के पास बिजली का पोल पर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी जिसे लेकर बिजली विभाग अधिकारियों, सनराइज कंपनी के ठेकेदार, विधायक कालूराम मेघवाल, प्रधान सुल्तान सिंह आदि जनप्रतिनिधियों द्वारा मिश्रौली थाना क्षेत्र के सरकानिया गांव में जाकर मृतक दशरथ सिंह के परिजनों को 5 लाख रुपए का चेक सौंपा गया।