पचपहाड़: सिंहपुर में चलती बाइक से गिरी महिला की मौत, सिर पर चोट लगने से हुई मौत
पगारिया थाना क्षेत्र के सिंहपुर में अपने पति के साथ बाइक पर पीहर जा रही महिला की सिर के बल गिरने से मौत हो गई। पगारिया पुलिस के अनुसार बद्रीलाल प्रजापत ईंटे बनाने का काम करता है, अपनी पत्नी को बाइक पर बिठाकर डग जा रहा था तभी सिंहपुर से थोड़ा दूर ही खराब सड़क पर बाइक असन्तुलित हो गई इससे उसकी पत्नी श्यामू बाई सिर के बल गिर गई।चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया