धनौरा: शहर गजरौला में आवारा कुत्तों ने 25 दिन में 1380 लोगों पर किया हमला, कई लोगों को डॉक्टर ने किया रेफर
गजरौल में कुत्तों का आतंक है। इनके बचने के लिए लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आवारा कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला बोल देते हैं। यह रात में सड़कों पर डेरा जमा लेते हैं। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के पीछे दौड़ते हैं। तापमान बढ़ने से कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। ये लोगों पर हमला कर रहे हैं। 25 दिन में 1380 लोगों पर किया हमला।