धनौरा: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, दिया तीन तलाक, बछरायूं थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केरल में काम कर रहे दहेज लोभी पति ने स्वजनों के कहने पर विवाहिता को फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा निवासी सलीम पुत्र बाबू का विवाह जनपद मुरादाबाद के असालत नगर निवासी शाइन पुत्री लईक के साथ हुई थी।