धनौरा: मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई, जगह-जगह पुलिस तैनात रही
गजरौला। भारत रत्न संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती धूमधाम से मनाते हुए अनुनायियों ने उनके बताए सिद्धान्तों पर चलने का संकल्प लिया। नगर के रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।