धनौरा: गजरौला के कुमराला में खेत की सिंचाई कर रहे पूर्व प्रधान को लगा करंट, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
खेत में सिंचाई कर रहे कुमराला निवासी मदन सिंह 65 की करंट से मौत हो गई। करंट खेत में खड़े खंभे से पानी में उतर आया। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से उनकी जान गई है। थाना क्षेत्र के गांव कुमराला निवासी मदन सिंह (65) पुत्र लल्लू सिंह किसान थे। उनके भतीजे नीटू सिंह ने बताया कि उनके चाचा मदन सिंह मंगलवार सुबह 7 बजे खेत में सिंचाई कर रहे थे।