टाटीझरिया: दोस्त को ननिहाल छोड़कर लौट रहे टाटीझरिया के धरमपुर निवासी युवक की रांची में इलाज के दौरान मौत
दोस्त को ननिहाल छोड़कर लौट रहे टाटीझरिया के धरमपुर निवासी युवक की रांची में इलाज के दौरान मौत। बगोदर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए टाटीझरिया प्रखंड के धरमपुर निवासी 26 वर्षीय युवक मिथुन भुइयां (पिता- स्व. धानेश्वर भुइयां) की बुधवार को रांची में इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। मिथुन की मौत के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है।