दमयंती नगर: सावन के तीसरे सोमवार से पहले जागेश्वर धाम में अव्यवस्था, झंडा चौक पर कीचड़ और गंदगी का अंबार, वीडियो आया सामने
दमोह सावन के तीसरे सोमवार से पहले बांदकपुर के जागेश्वर धाम में अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। मंदिर के झंडा चौक पर कीचड़ और गंदगी का अंबार लगा है। रविवार शाम सामने आए वीडियो के बाद स्थानीय लोगों ने चिंता जताई। सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। लोगों ने प्रशासन और मंदिर समिति से तत्काल सफाई व मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है।