कारोई थाना क्षेत्र के जागधरी में एक युवक की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में लगातार दूसरे दिन भी परिजनों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा हैं। मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल की मोर्चरी पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए लगातार दूसरे दिन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने और मृतक के परिजनो को मुआवजा दिलवाने की मांग की है।